मिर्गी के दौरे में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:46

मिर्गी के लिए खानपान (Diet for epilepsy in hindi)

सही खानपान आपको मिर्गी की सर्जरी के बाद जल्दी स्वस्थ होने में मदद करता है। आप भले ही अपनी दवाइयां समय से ले रहे हैं लेकिन आपका खानपान संतुलित नहीं है तो शायद आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है, तो अगर आप मिर्गी के रोगी हैं तो नीचे दिए गए खानपान को अपनाएं ये आपको जल्दी रिकवर होने में मदद करेंगी।

1. ओमेगा 3 (मछली और समुद्री भोजन)

समुद्री भोजन में ओमेगा 3 और प्रोटीन आदि मिलते हैं और प्रोटीन युक्त भोजन मिर्गी के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। मछली का सेवन मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है। इसके अलावा आप सामन, दही, अंडे, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, सोयाबीन और फूलगोभी भी खा सकते हैं।

2. कम कार्ब वाली सब्जियां- हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। मिर्गी डाइट (epilepsy diet) में डॉक्टर खासतौर पर हरी सब्जियां शामिल करते हैं। इसमें आप ब्रोकोली, फूलगोभी, हरी बीन्स, शिमला मिर्च, तोरी और पालक आदि को शामिल कर सकते हैं।

3. अंडे- अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अंडे के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

4. नट और फलों के बीज- नट्स और फल व सब्जियों के बीज प्रोटीन और स्वस्थ वसा के अच्छे स्त्रोत होते हैं, इसके लिए आप नारियल, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, तिल, अखरोट, बादाम, अलसी और चिया के बीज का सेवन कर सकते हैं।

5. फलों का सेवन- मिर्गी के लिए खानपान (Diet for seizures) में कुछ ऐसे फलों को शामिल किया जाता है जिनमें शुगर की मात्रा कम होती है जैसे - स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेर, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info